Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

राहुल गांधी का RSS को लेकर दिया बयान जनसत्ता और अमर उजाला ने छापा, बाकी अखबार पी गये!

राहुल गांधी ने राम माधव को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में गांधी ने “आरएसएस” को “राष्ट्रीय सरेंडर संघ” का तमगा दिया था। इस बयान को सिर्फ दो अखबारों ने छापा बाकी सभी कथित बड़े अखबार नेता विपक्ष का बयान पी गए। नीचे पूर्व मुख्यमंत्री को पढ़िए..


अशोक गहलोत-

पाँच में से सिर्फ़ दो हिंदी अख़बारों ने Rahul Gandhi का “राष्ट्रीय सरेंडर संघ” वाला ट्वीट छापा।

इस ट्वीट में उन्होंने राम माधव की उस बात पर चोट की थी कि मोदी जी ट्रंप के आगे झुक गए।

और जिन दो अख़बारों ने छापा, उन्होंने भी अंदर के पन्नों पर दबा दिया:

  • जनसत्ता : पेज 8
  • अमर उजाला : पेज 17
  • दैनिक भास्कर : ग़ायब
  • हिंदुस्तान : ग़ायब
  • दैनिक जागरण : ग़ायब

सच छुपाने की ये कोशिश बता रही है कि चोट कहाँ लगी है।


एक ज़माने में कहा जाता था कि…
खेंचो न कमानों को, न तलवार निकालो
गर तोप मुख़ातिब हो, तो अख़बार निकालो
बहुत दुख होता है ये देख कर कि किस तरह आज की Mainstream पत्रकारिता ने सत्ता के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं! -डॉ रागिनी नायक, कांग्रेस प्रवक्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन