Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल महाजन बने राज्यसभा टीवी के प्रधान संपादक

गुरदीप सिंह सप्पल के इस्तीफा देने के काफी समय बाद राज्यसभा टीवी को नया प्रधान संपादक मिला है. प्रसार भारती में सलाहकार संपादक के रूप में कार्यरत राहुल महाजन की तैनाती आरएसटीवी के नए एडिटर इन चीफ के रूप में हुई है.

गुरदीप सिंह सप्पल के इस्तीफा देने के काफी समय बाद राज्यसभा टीवी को नया प्रधान संपादक मिला है. प्रसार भारती में सलाहकार संपादक के रूप में कार्यरत राहुल महाजन की तैनाती आरएसटीवी के नए एडिटर इन चीफ के रूप में हुई है.

इस बाबत राज्यसभा टीवी चैनल की तरफ से ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया है, जो इस प्रकार है- ‘प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय चयन समिति ने राहुल महाजन की नियुक्ति की सिफारिश की और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने इसकी मंजूरी दी.’

शिमला के रहने वाले राहुल महाजन 26 वर्षों से मीडिया में हैं जिसमें से करीब 23 वर्ष वह विभिन्न न्यूज चैनलों में कार्यरत रहे. उन्होंने 1995 में इंडियन एक्सप्रेस से करियर की शुरुआत की. उसके बाद जी न्यूज, आजतक, स्टार न्यूज, न्यूज24 जैसे बड़े चैनलों में रहे. न्यूज24 में रहते हुए उन्होंने ‘ई24’ और ‘दर्शन24’ चैनलों को लांचिंग कराई. उन्होंने ‘भास्कर टीवी’ भी लांच कराया था. इन दिनों वह प्रसार भारती में सलाहकार संपादक के रूप में कार्यरत थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन