Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अदालत में एक्स ने रजत शर्मा की पोल खोल दी, कहा- गाली का वीडियो फर्जी नहीं है!

इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का गाली विवाद हाईकोर्ट में है. अदालत ने दोनों पक्षों को सुना इसके बाद वीडियो हटाने का निर्देश दिया है. लेकिन इस पूरे प्रकरण में एक्स द्वारा कोर्ट में दी गई गवाही ने मामले को नया टर्न दिया है.

एक्स कॉर्प ने कोर्ट में गवाही देते हुए कहा कि, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने जो वीडियो शेयर किया है वो असली है और उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. ट्विटर (एक्स) ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा- कांग्रेस नेताओं द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो, फर्जी या एडिटेड नहीं है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने तर्क दिया है कि, “पूरी घटना का रॉ फुटेज अभी भी इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल (रजत शर्मा के स्वामित्व वाले) पर उपलब्ध है और इसमें उन शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है, जिनका उन्होंने खंडन किया था.”

इस तरह कोर्ट में यह तो साफ है कि पोस्ट किया गया वीडियो एडिटेड या फेक नहीं था. अब इस मामले में आगे की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करेगा. बहरहाल, कांग्रेस एक्स की इस गवाही के बाद खुश है, वहीं शर्मा कोर्ट द्वारा ट्वीट डिलीट करवाने का आदेश दिए जाने के बाद राहत की सांस ले रहे हैं. लेकिन प्रकरण अभी ठंडे बस्ते में बिल्कुल नहीं गया है. इसके अभी आगे क्लेश बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन