Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजदीप पर पेड इंटरव्यू का आरोप लगाने वाला अब 5 लाख रुपया हर्जाना भरेगा!

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने टीवी टुडे नेटवर्क (जो आज तक और इंडिया टुडे चैनल संचालित करता है) को 5 लाख रुपये हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया है। यह मामला 2020 में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद किए गए मानहानिकारक ट्वीट्स से जुड़ा है।

जस्टिस पुरषेन्द्र कुमार कौरेव की पीठ ने कहा कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किए गए “आपत्तिजनक ट्वीट्स” अत्यंत मानहानिकारक थे। पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद श्रीवास्तव ने अपने आरोप साबित नहीं किए। अदालत ने इसे “गैर-जिम्मेदाराना कृत्य” करार देते हुए कहा कि टीवी टुडे की प्रतिष्ठा, भावनात्मक पीड़ा और पेशेवर साख को हुई क्षति की भरपाई के लिए 5 लाख रुपये हर्जाना दिया जाना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

अगस्त 2020 में एंकर राजदीप सरदेसाई ने रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू लिया था। इसके बाद श्रीवास्तव ने ट्वीट्स में सरदेसाई को “दलाल” कहा, उनकी तुलना जाकिर नाइक से की और यह आरोप लगाया कि रिया ने इंटरव्यू के लिए 8 करोड़ रुपये दिए।

इंडिया टुडे की वेबसाइट में सितंबर 2020 को प्रकाशित इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट

इसी के खिलाफ टीवी टुडे ने श्रीवास्तव और ट्विटर पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सितंबर 2020 में अदालत ने श्रीवास्तव को सरदेसाई और टीवी टुडे के खिलाफ कोई भी पोस्ट करने से रोक दिया था। बाद में उन्होंने ट्वीट्स हटाकर दोबारा न करने का आश्वासन दिया।

अदालत का अंतिम फैसला

हर्जाने पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मानहानि की क्षति का आकलन किसी गणितीय फार्मूले से नहीं किया जा सकता। ऐसे में सामान्य हर्जाने के सिद्धांत के आधार पर 5 लाख रुपये उचित राशि है।


इस प्रकरण को लेकर पत्रकार सौरभ यादव ने एक्स पर लिखा है-

साल 2020 में इंडिया टूडे पर राजदीप सरदेसाई ने रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू किया था जिसको लेकर एक शख्स ने ट्विटर पर लिख दिया था कि इस इंटरव्यू के लिए राजदीप को 8 करोड़ रुपये मिले हैं।

जिसके बाद इंडिया टूडे ने उस शख्स पर मानहानि का केस कर दिया और अब कोर्ट ने उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यहां सीखने वाली चीज ये है कि सोशल मीडिया पर बहुत सोच समझकर लिखना चाहिए।

लेकिन एक सवाल भी है कि इंडिया टूडे के एंकर दूसरे लोगों की जो मानहानि करते हैं उसका क्या?


क्रांति कुमार नामक सोशल मीडिया यूजर लिखते हैं-

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस की गर्माहट के बीच Rajdeep Sardesai ने Rhea Chakraborty का इंटरव्यू Aaj Tak/TV Today पर Super Explosive शो में लिया

इसके बाद X यूज़र Anurag Srivastava ने राजदीप को “दल्ला” कहा, एक ट्वीट में लिखा Rajdeep और Zakir Naik में कोई फर्क नहीं”, और आरोप लगाया कि Rhea ने 8 करोड़ देकर इंटरव्यू खरीदा। RIP 4th Pillar of Democracy.

TV Today ने मानहानि का केस किया। 2020 में कोर्ट ने नए आपत्तिजनक ट्वीट्स पर रोक लगाई और 2025 में फैसला सुनाते हुए इन्हें highly defamatory माना। सबूत न होने पर आरोपी हार गया और चैनल को 5 लाख हर्जाना मिला.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन