Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चंदौली में उपजा नगर इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र व महामंत्री कमलजीत सिंह बने

मुग़लसराय / चन्दौली । यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन नगर इकाई की एक बैठक गुरुवार को नगरपालिका के सभासद सभागार में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाये जाने के बाबत चर्चा की गई। इसके उपरांत सर्वसम्मति से राजेन्द्र प्रकाश को नगर अध्यक्ष व कमलजीत सिंह को महामंत्री चुना गया। इसके पदाधिकारीद्वय ने देवीप्रसाद अग्रवाल, मनोहर कुमार व रोशन सिंह को उपाध्यक्ष, कृष्णमोहन गुप्ता कोषाध्यक्ष, श्रीकृष्ण गोंड़ संगठन मंत्री, मनमीत सिंह, जितेंद्र कुमार, अजीत यादव, अंकित गुप्ता को मंत्री एवं उमाशंकर राय को मीडिया प्रभारी बनाया।

इस अवसर पर उपजा के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम पांडेय ने कहा कि इस वर्ष भी संगठन की ओर से ऐतिहासिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पत्रकार हित में नई इकाई कार्य करेगी। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष नगर इकाई की ओर से कई सराहनीय कार्य किये गए। उम्मीद है इस वर्ष भी मुग़लसराय इकाई संगठन के विकास में और अधिक कार्य करेगी। बैठक में प्रदीप शर्मा, ओमकार शर्मा, राजू तिवारी, सुनील यादव, कृष्ण मुरारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=ieM6mxKHRqM
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन