Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

नहीं रहे वरिष्ठ संपादक राजेश शर्मा!

महासमुंद। ‘राष्ट्रीय अभियोजक महासमुंद’ साप्ताहिक के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का निधन हो गया। उन्होंने रायपुर स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में अंतिम सांस ली।

राजेश शर्मा जी

बताया जा रहा है कि बीते करीब 10 दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें एम्स के आईसीयू (2D2) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

राजेश शर्मा अपनी निर्भीक लेखनी, स्पष्ट विचारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वे लंबे समय से क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय थे और समाज से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाने के लिए उनकी अलग पहचान थी।

उनके निधन की सूचना मिलते ही महासमुंद सहित पूरे प्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्रकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन