Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पीटीआई से करीब चार साल बाद अलग होंगे चीफ एडिटर राजेश सुंदरम!

वरिष्ठ पत्रकार राजेश सुंदरम ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) से करीब चार साल का अपना कार्यकाल समाप्त करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च उनका आखिरी कार्य दिवस होगा, जबकि महीने के अंत तक वे वर्क फ्रॉम होम के जरिए अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

राजेश सुंदरम PTI में चीफ एडिटर (कंटेंट एंड वीडियो) के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने PTI की वीडियो सर्विस को स्थापित करने और ‘PTI कंटेंट स्टूडियो’ को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने अपने अनुभव को संतोषजनक बताते हुए कहा कि यह सफर सीख और उपलब्धियों से भरा रहा। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से वे एक नए मीडिया संस्थान के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

हालांकि, नए संस्थान के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन