Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी से इस पद पर जुड़े पत्रकार राजकुमार!

टीवी मीडिया में दो दशक से ज्‍यादा का अनुभव रखने वाले वरिष्‍ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने एनडीटीवी ज्‍वाइन किया है। उन्हें संस्थान में सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्ष 2004 में एस-1 न्‍यूज चैनल, नोएडा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार 2008 में हमार टीवी से जुड़ गये थे। 2010 में हमार टीवी से इस्‍तीफा देने के बाद वे टोटल टीवी के साथ 2012 तक कार्यरत रहे।

वर्ष 2012 में राजकुमार ने पी-7 न्‍यूज चैनल ज्‍वाइन किया। तीन सालों तक यहां डेस्‍क पर काम करने के बाद 2015 में वे इंडिया न्‍यूज चले गये। 2017 में इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर न्‍यूज18 के साथ जुड़े. उनका कार्यक्षेत्र हैदराबाद रहा।

हैदराबाद में सात साल से ज्‍यादा समय तक काम करने के बाद उन्‍होंने फिर एनडीटीवी के साथ दिल्‍ली-एनसीआर में वापसी की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन