Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वर्धा विवि के कुलपति रजनीश शुक्ल का नौकरी पाने की इच्छुक महिला के साथ चैट हुआ वायरल! देखें स्क्रीनशॉट

भास्कर गुहा नियोगी-

प्रोफेसर रजनीश शुक्ल वर्तमान में वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में कुलपति के पद को सुशोभित कर रहे हैं। ज्ञान,शील, एकता की राष्ट्रवादी धारा से आते हैं। नौकरी देने के नाम पर महिला का शारीरिक, मानसिक शोषण करते रहे। व्हाट्स एप चैट वायरल हो रहा है।

शादीशुदा कुलपति महोदय से नौकरी चाहिए तो इन्हें सब कुछ दो। चैट तो ऐसा ही बताते हैं।

एक महिला का आरोप है कि वो 2021 से कुलपति महोदय के साथ आंतरिक संबंध में है। महिला का कहना है कि नौकरी देने के नाम पर कुलपति ने प्रेम संबंध बनाया। नियुक्ति का वचन दिया। लेकिन नियुक्ति नहीं की।

मामले ने इस हद तक तूल पकड़ा कि राष्ट्रपति महोदया ने बीते जून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के तयशुदा कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

कुलपति रजनीश शुक्ल का वाराणसी से भी गहरा ताल्लुक है। कुलपति बनने से पहले महोदय संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विद्यार्थी परिषद और संघ के बेहद नजदीक रहे। इसका फायदा भी मिला। उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।

इसी को राष्ट्रवादियों का मीडिया मैनेजमेंट कहते हैं कि इतनी बड़ी घटना बनारस के अखबारों से गायब है। देखें कुछ वायरल चैट…


रजनीश शुक्ला पहले भी चर्चा में रहे हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन