Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रामदेव समर्थकों ने बनारस के राजघाट स्थित गांधी विद्या संस्थान परिसर पर कब्जे की कोशिश की

इसी गाड़ी पर सवार होकर अवैध कब्जा करने आए रामदेव समर्थक. वीडियो बना रहा यह कथित बाबा भी कब्जा करने आए लोगों के साथ था.

2 सप्ताह पहले अवैध कब्जाधारियों को हटाने का दिया था कमिश्नर ने आदेश…   बाबा रामदेव के पातंजली योग पीठ के प्रभारी और उनकी टीम ने सर्व सेवा संघ के परिसर में घुसपैठ करने की कोशिश की. कल सुबह रामदेव के लोग परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में साफ़ सफाई के नाम पर घुस आये. बिना अनुमति अंदर घुसने का विरोध कर उन्हें बाहर निकाला गया. उसके उपरांत शाम को 5 बजे पतंजली योग पीठ के प्रांतीय प्रभारी अपने लोगों को गाड़ी में भर कर दुबारा आये और परिसर में पुनः प्रवेश करने की जबरन कोशिश की.

चौकीदार द्वारा पूछने पर उन लोगों ने कहा कि हमें यहाँ रहने के लिए बाबा रामदेव जी (पतंजलि योगपीठ) द्वारा भेजा गया है और यहाँ हमें रहने की अनुमति कुसुम लता केडिया ने दिया है. ये लोग परिसर में कुसुम लता केडिया द्वारा कब्जाए मकान के बाहर गाड़ी में जमे हुए हुये हैं. उनको प्रशासन द्वारा भेजे गये एक सिपाही ने रोक कर उप जिलाधिकारी से बात करने को कहा लेकिन वो लोग जबरन डायरेक्टर निवास में जाने की कोशिश में जुटे रहे.

ज्ञात हो कि संस्थान को प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराने का आदेश मिले हुए भी आज 15 दिन से ज्यादा हो गये लेकिन रामदेव के दबाव में अब तक आदेश का क्रियान्वयन नहीं हुआ है. सर्व सेवा संघ एवं गाँधी विद्या संस्थान संघर्ष समिति के लोगों ने परिसर में इस तरह अवैध कब्ज़ा की हर कोशिश के विरोध करने का निर्णय लिया है. पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया गया है. गांधी विद्या संस्थान संघर्ष समिति एवं परिसर की ओर से डॉ आनंद तिवारी, डॉ अनूप श्रमिक, जागृति राही, मुनिजा जी, सुशील सिंह, अनूप आचार्य, संजय सिंह, संध्या, बबलू आदि ने इस तरह के कुकृत्य की भर्त्सना की.

लैटेस्ट अपडेट….

संस्थान से आज प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटा दिया गया. अनेक प्रशासनिक अधिकारियों और शासन द्वारा नियुक्त सचिव उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी केके तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल आज पूर्वाह्न अवैध कब्जा हटवाने परिसर पहुंचा. कब्जाधारियों को खेदेड कर बाहर किया गया. इसके बाद जेपी गेस्ट हाउस, मुख्य भवन, निदेशक आवास, मुख्य गेट पर प्रशासन का ताला लगाया गया. अन्य आवासीय भवन भी खाली कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है. शुक्रवार की रात्रि को परिसर में अनधिकृत तरीके से प्रवेश किये हुए तथाकथित पतंजलि योग पीठ के प्रभारी और अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने बाहर खदेड़ दिया. कब्जा खाली करने की कार्यवाही के बाद जिलाधिकारी विजय किरण आनंद सर्व सेवा संघ परिसर पहुंचे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन