कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी (57) पत्रकारिता से निकलकर 2024 के लोकसभा चुनावों में विजयी होकर दिल्ली पहुंचे थे। सांसद बनने के बाद अपने दिल्ली आवास पर भड़ास को बिल्कुल बेबाकी से दिया गया यह उनका पहला इंटरव्यू है। इंटरव्यू में भड़ास एडिटर यशवंत ने उनके कामकाज और कानपुर के विकास को लेकर बेलाग सवाल जवाब किए हैं।
रमेश अवस्थी ने विपक्ष द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए खर्चे गए 50 लाख रुपयों की बात पहली बार ऑन कैमरा किसी पत्रकार को बताई है। इसके अलावा उन्होंने कानपुर को दो बड़ी सौगातें दिए जाने की बात भी कही। जिसमें अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड फ्लाईओवर और रिंगरोड बनने की जानकारी देते हुए कहा कि इससे कानपुर की जनता को जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही नौकरी पेशा लोगों का सफर भी आसान होने की बात कही है।
साढ़े 12 मिनट से ज्यादा अवधि के इस वीडियो में सांसद रमेश अवस्थी ने भड़ास एडिटर से और क्या कुछ कहा है- देखें पूरा वीडियो
यशवंत सिंह-
खाँटी कनपुरियों के लिए एक ज़रूरी वीडियो!
सब बदल गया लेकिन कानपुर की बदहाली नहीं बदली। वजह? कानपुर में नेता तो बहुत हुए लेकिन दमदार नहीं हुए। इस बार एक फ्रेश चेहरा सामने आया। रमेश अवस्थी। संपादक से सांसद बने।
विकसित कानपुर को लेकर इस शख्स ने बहुत सपने पाले हैं। इन्होंने मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार के ज़ोर से अबकी कानपुर की बदहाली के कान उमेठने के लिए कमर कस ली है।
देखना है सांसद रमेश अवस्थी जो कुछ बोल रहे हैं उसे मूर्त रूप दिला पाते हैं या नहीं।
ये वीडियो उन सभी के लिए मस्ट वॉच है जो कानपुर से किसी भी रूप से जुड़े हैं। खाँटी कनपुरियों के लिए तो बहुत सी ख़ुशख़बरी है!
आशीष कुमार सिंह-
यशवंत सर,
आपकी इस पोस्ट ने कानपुर की बदहाली को दिल की गहराई से छू लिया है। शहर, जो कभी औद्योगिक गौरव का प्रतीक था, आज बदहाली और उपेक्षा की मार झेल रहा है। आपने रमेश अवस्थी जैसे नए चेहरे की उम्मीदों को उजागर किया, जो कानपुर को विकसित करने का सपना संजोए हैं। यह वीडियो न सिर्फ खाँटी कनपुरियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि शहर से जुड़े हर शख्स की भावनाओं को आवाज देता है।
भड़ास फॉर मीडिया की इस संवेदनशील और साहसिक रिपोर्टिंग के लिए सलाम! कानपुर की तकदीर बदलने की आस अब और मजबूत हुई है।
सांसद रमेश अवस्थी से बातचीत का पूरा वीडियो यहां देखें…
ये भी पढ़ें-देखें…
Video : पचास लाख रुपये खर्चे थे विरोधियों ने मुझे बदनाम करने के लिए – सांसद रमेश अवस्थी



