Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारा मीडिया वाले रमेश अवस्थी को BJP ने कानपुर से बनाया लोकसभा प्रत्याशी!

हारा मीडिया नेटवर्क के हेड रहे चुके रमेश अवस्थी ने कानपुर लोकसभा सीट से टिकट कब्जा ली है. उन्होने सालों से राजनीतिक पिच पर बैटिंग कर रहे धुरंधरों को पछाड़ दिया है.

रमेश अवस्थी की घोषणा के साथ ही सबसे बड़ा करंट, हाल ही में टिकट की आस लेकर भाजपा में शामिल हुए अजय कपूर को लगा है. उनकी उम्मीदों पर बीजेपी ने पानी फेर दिया.

देखें BJP लोकसभा कैंडिडेट लिस्ट में रमेश अवस्थी का नाम…

भड़ास ने इस बारे में पहले ही घोषणा कर दी थी. यह कि रमेश अवस्थी जी कानपुर से लोकसभा टिकट मांग रहे हैं. तब हमें सूत्रों से यह भी पता चला था कि पार्टी में उनकी अंदरखाने पकड़ के चलते वे टिकट के प्रबल दावेदार हैं. और अंत तक बने रहे. आखिर में फाइनल भी हुए.

वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी को बीजेपी से लोकसभा उम्मीदवार घोषित होने पर कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के पत्रकारों ने हर्ष जताया है. महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि, ‘कभी फर्रुखाबाद से पत्रकारिता शुरू करने वाले सहारा मीडिया नेटवर्क के ग्रुप एडीटर रमेश अवस्थी राजनैतिक दांव पेंच से दूर, अपनत्व और सामंजस्य के साथ प्रगति के प्रबल समर्थक हैं. आज बड़ा हर्ष हो रहा है भाजपा ने एक वरिष्ठ पत्रकार को कानपुर लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया है.’

कानपुर से सहारा मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी को टिकट मिलने से पहले छपी ख़बर नीचे दिए गए Link पर पढ़ें..

सहारा मीडिया से रमेश अवस्थी ने ली विदा, बीजेपी से मांग रहे कानपुर लोकसभा की टिकट!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन