Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कई चैनलों के लिए काम करने वाले स्टिंगर के खिलाफ महिला को धमकाने का केस दर्ज

राजस्थान के बूंदी में पत्रकार रामफूल मेहरा पर महिला दुकानदार को धमकाने का आरोप है. बूंदी कोतवाली थाना पुलिस ने रामफूल मेहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बूंदी में रामफूल मेहरा के पास टीवी9 भारतवर्ष सहित इंडिया न्यूज़ राजस्थान, समाचार प्लस राजस्थान, जन टीवी सहित कई चैनलों की माइक आईडी है। ये चैनल अपने स्टिंगरों को सेलरी नहीं देते इस वजह से खुलेआम पत्रकारिता का रौब जमाकर वसूली करने में जुटे रहते हैं।

बूंदी में सरकारी दवा सप्लाई का कांट्रैक्ट लेने वाली एक महिला दुकानदार अंजू अरोड़ा का कहना है कि इस पत्रकार ने उन पर कई आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर और पोस्ट का प्रकाशन किया। साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

महिला का कहना है- ”पत्रकार ने सोशल मीडिया पर मेरी गाड़ी का फोटो वायरल कर दिया और मेरी बदनामी कर रहा है। परेशान होकर मैंने जिला कलेक्टर एवं एसपी को पत्र लिखकर पत्रकार रामफूल मेहरा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस पत्रकार ने मुझे पुलिस के बड़े बड़े अधिकारियों का नाम लेकर धमकाया और मेरे ऑफिस आकर मुझे बेइज्जत किया। मुझसे न्यूज़ रोकने के लिए 5 हजार रुपये प्रति माह मांग रहा है। जब उसकी अवैध मांग मैंने पूरी नहीं की तो उसने सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी करना शुरू कर दिया। साथ ही उसने मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। वह मेरे खिलाफ लोकल मीडिया में छपवाता रहा। अगर यह सिलसिला न रुकता और उसके खिलाफ कार्रवाई न होती तो मैं खुदकुशी करने को मजबूर हो जाती।”

इस प्रकरण में पुलिस ने जांच के बाद पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन