Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रामोजी राव की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण और रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामोजी राव की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को रामोजी ग्रुप के कॉर्पोरेट कार्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर ग्रुप की प्रमुख हस्तियां—प्रिया फूड्स की निदेशक सहारी, ईटीवी भारत की एमडी बृहती, यूकेएमएल की निदेशक सोहाना और दिविजा—विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान समूह के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले रामोजी राव के परिवारजनों ने रामोजी फिल्म सिटी स्थित स्मारक उद्यान में जाकर उन्हें नमन किया।

7 जून को रामोजी फिल्म सिटी परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्रुप चेयरमैन चेरुकुरी किरण, परिजन और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान रामोजी राव के जीवन और योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर सभी भावुक हो उठे।

इस विशेष अवसर पर ग्रुप द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। रक्तदान के माध्यम से कर्मचारियों ने अपने दूरदर्शी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने रामोजी राव के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए उन्हें एक प्रेरणादायी नेता और मानवतावादी बताया। पुण्यतिथि का यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और स्मरण का संगम बन गया।

ये भी पढ़ें…

टीवी मीडिया के आसमान पर गैलेक्सी सजाने वाले शिल्पकार थे रामोजी राव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन