Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्ट्रीय सहारा पटना के स्थानीय संपादक संजय त्रिपाठी का नोएडा तबादला, अमर सिंह बने यूनिट मैनेजर, देखें पत्र

पटना। राष्ट्रीय सहारा के पटना यूनिट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। संस्थान ने स्थानीय संपादक संजय त्रिपाठी का तबादला नोएडा कर दिया है। वहीं, अमर सिंह को पटना यूनिट का नया यूनिट मैनेजर नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई विज्ञापन मद में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि मामले की आंतरिक जांच के बाद संस्थान ने यह निर्णय लिया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस संबंध में संस्थान की ओर से आदेश पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद पटना यूनिट में हलचल तेज हो गई है और कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।

फिलहाल, प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसे संस्थान के भीतर जवाबदेही तय करने की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

जारी किया गया पत्र देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Hari Narayan

    April 2, 2026 at 10:38 am

    जनसूराज के विज्ञापन लुट और बिलिंग नहीं करने एवं पैसा कंपनी के एकाउंट में जमा नहीं करने में अकेले संजय त्रिपाठी ही नहीं बल्कि सूजीत जा और शिवेंद्र रमण भी जिम्मेदार है।
    कारवाई इन दोनों पर भी होना चाहिए।
    कारण कि त्रिपाठी के मुख्य सलाहकार यही दोनों था।

  2. ITESSHAM ALI

    April 3, 2026 at 3:05 pm

    लेकिन ऊपर जो लेटर जारी किया गया है उसमे जारी करने वाले का नाम तो कहीं है नहीं, तो फिर किस UNDERSIGN को संजय रिपोर्ट करेंगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन