Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय सहारा कर्मचारियों का प्रदर्शन, यूनिट मैनेजर पीयूष बंका के खिलाफ नारेबाजी!

गोरखपुर। राष्ट्रीय सहारा के गोरखपुर यूनिट में कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सड़क पर आ गया है। यूनिट मैनेजर पीयूष बंका के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन किया। सामने आए 16 सेकंड के वीडियो में कर्मचारी पीयूष बंका के खिलाफ नारे लगाते और अपना विरोध दर्ज कराते साफ दिखाई दे रहे हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि करीब 70 साल के पीयूष बंका खुद संस्थान छोड़ने को तैयार नहीं हैं, लेकिन वे 40 साल के कर्मचारियों से जबरन इस्तीफा देने का दबाव बना रहे हैं। इससे गोरखपुर यूनिट में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जिन लोगों ने वर्षों तक सहारा को खड़ा रखने में मेहनत की, आज उन्हीं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, जबकि वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

कर्मचारियों ने प्रबंधन पर मनमानी और भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर दबाव की यह नीति नहीं रुकी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गोरखपुर यूनिट में फिलहाल माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना हुआ है और आंतरिक असंतोष अब खुले विरोध में बदल चुका है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Arun Srivastava

    February 3, 2026 at 8:53 pm

    पीयूष बंका नामक दलाल खुद को जयव्रत राय का दोस्त बताया है पर है तो लटकन ही। जबसे राष्ट्रीय सहारा शुरू हुआ ये महोदय लटके हुए हैं। सारी यूनिटों में बहुतेरे आये गये पर ये फोविकोल लगाकर चिपके हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन