Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत 24 चैनल के यूपी संपादक बने पत्रकार रतीश त्रिवेदी

त्रकार रतीश त्रिवेदी को नई ज़िम्मेदारी मिली है। वो अब भारत 24 चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। नए संस्थान में उन्हें उत्तर प्रदेश के संपादक की ज़िम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में कानपुर के मूल निवासी रतीश त्रिवेदी पिछले करीब 19 साल से पत्रकारिता के पेशे में सक्रिय हैं। रतीश ने इन वर्षों में स्टार न्यूज़, आजतक, न्यूज़ नेशन, समाचार प्लस, न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया, भारत समाचार, एबीपी गंगा, श्रेष्ठ भारत में आउटपुट और इनपुट डिपार्टमेंट में विभिन्न अहम पदों पर काम किया है।

रतीश ने अपनी पढ़ाई लिखाई और पत्रकारिता का पाठ कानपुर से और स्थानीय समाचार पत्रों में शुरूआती कुछ वर्ष संघर्ष के बाद राजधानी दिल्ली का रुख किया था। यहां स्थानीय केबल TV चैनल में काम करते-करते सहारा समय और जनमत चैनल से जुड़े।

जिसके बाद पहला बड़ा ब्रेक स्टार न्यूज़ के रूप में मिला। रतीश ने साल 2016 में न्यूज़ नेशन चैनल को बतौर उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ के पद पर लखनऊ में जॉइन किया और उसके बाद विभिन्न संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन