Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

स्क्रॉल डॉट इन से अलग हुईं लीगल जर्नलिस्ट रत्ना सिंह!

डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म Scroll डॉट in से जुड़ी लीगल जर्नलिस्ट रत्ना सिंह अब संस्थान से अलग हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह निजी कारणों से स्क्रॉल को छोड़ रही हैं।

रत्ना सिंह ने एक्स पर अपने संदेश में लिखा—

“Hi everyone. I am no longer with Scroll due to personal reasons. Grateful to everyone who supported me along the way. Will be now looking for freelance or other opportunities. DM, if you have any leads.”

उन्होंने अपने साथ काम करने वाले सहयोगियों और समर्थकों का आभार जताया और बताया कि अब वह फ्रीलांस या अन्य अवसरों की तलाश में हैं। बता दें कि रत्ना इससे पहले कानूनी कवरेज करने वाली वेबसाइट बार एंड बेंच में कार्यरत रह चुकी हैं।

रत्ना सिंह कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं और एक ऑल लॉ ग्रेजुएट के रूप में जानी जाती हैं। स्क्रॉल में रहते हुए उन्होंने मुख्य रूप से कानूनी मामलों, अदालतों और संवैधानिक मुद्दों से जुड़ी रिपोर्टिंग की।

मीडिया जगत में उनकी पहचान एक लीगल बीट की पत्रकार के रूप में रही है। स्क्रॉल से अलग होने के बाद अब वह स्वतंत्र पत्रकारिता या नए मीडिया संस्थान के साथ काम करने के विकल्प तलाश रही हैं।

माना जा रहा है कि लीगल रिपोर्टिंग के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जल्द ही नए अवसर मिल सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन