Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अंतिम स्टेज के कैंसर से जूझ रहे इस पत्रकार ने राँची प्रेस क्लब को दिए 25000 रुपये!

आनंद कुमार-

अंतिम स्टेज के लंग्स कैंसर से जूझ रहे साथी रवि प्रकाश ने पिछले दिनों कैंसर के साथ बिताई जिंदगी के अपने मोबाइल कैमरे में कैद पलों की चुनिंदा तस्वीरों की एक प्रदर्शनी “कैंसर वाला कैमरा” रांची प्रेस क्लब में लगाई. इन तस्वीरों की बिक्री से मिली आय का एक हिस्सा उन्होंने रांची प्रेस क्लब के कार्पस फंड को दिया है, ताकि गंभीर रूप से बीमार दूसरे पत्रकारों को मदद दी जा सके.

Ravi prakash

रवि रांची प्रेस क्लब के साधारण सदस्य हैं. उन्होंने कभी क्लब का चुनाव नहीं लड़ा.. न लड़ने की कभी इच्छा रही होगी. तो जाहिर है उन्होंने बाकी क्लब सदस्यों से कभी कोई वायदा भी नहीं किया.. लेकिन प्रदर्शनी के पहले उन्होंने कह दिया था कि इससे जो आय होगी, उसका एक हिस्सा वे प्रेस क्लब को देंगे.. और सुबूत सामने है.

हम जो हर दूसरे साल पर क्लब का चुनाव लड़ते हैं.. पूरे न हो सकनेवाले वायदे तक करते हैं.. तमाम छल-प्रपंच, पद-पावर का दुरुपयोग और पैसा तक खर्च करते हैं.. जीत कर भी आते हैं और जीत कर क्या क्या या क्या कर रहे हैं.. यह सबके सामने है.. बताने की जरूरत नहीं है.

रांची प्रेस क्लब की अब तक तीन कमेटियां बनी हैं.. मगर कोई भी पदाधिकारी या मैनेजिंग कमिटी मेंबर यह बताने की स्थिति में नहीं होगा कि उसने निजी रूप से क्लब को क्या दिया.. सदस्यों का क्या हित किया..

रवि प्रकाश आपके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं… आप हर बार मुझे निःशब्द कर देते हैं.. चाहे पत्रकारिता हो या कि जिजीविषा या वह चीजों को देखने का सलीका हो या फिर अपने जैसे दूसरे साथियों की मदद करने का तरीका..

हम बहुत छोटे लोग हैं रवि.. आप हमसे बड़े हैं.. बहुत बड़े..


शुक्रिया भाई। मेरी पूँजी और ताकत अपनी पत्रकार बिरादरी ही है। जब मैं बीमार हुआ, प्रेस क्लब और आप सब साथी मेरे लिए खड़े हुए। खड़े रहे। खड़े हैं। मैंने बस एक छोटा हिस्सा वापस किया है। -रवि प्रकाश


हैलो जमशेदपुर। आगामी 19 और 20 मई को हम टाटानगरी आ रहे हैं #कैंसरवालाकैमरा के दूसरे संस्करण के साथ। इसका आयोजक है जमशेदपुर प्रेस क्लब और प्रदर्शनी के लिए बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की बिल्डिंग का चयन किया गया है। गुज़ारिश है कि मेरी इस फ़ोटो प्रदर्शनी को देखने आएँ और संभव हो, तो तस्वीरें खरीद कर हमारी मदद करें। यूँ तो कैंसर वाला कैमरा के बारे में कई स्टेरीज इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। फिर भी यह बताना है कि इस प्रदर्शनी में मेरी वे तस्वीरें प्रदर्शित की जाएँगी, जिन्हें मैंने अपने अंतिम स्टेज के लंग कैंसर के साथ रहते हुए खींची है। इनमें भावनाएँ हैं, जिंदगी है। तो, अगर आप 19-20 मई को जमशेदपुर में हैं, तो प्लीज आइए। शायद आपको भी ठीक लगे। बस यह ध्यान रखिएगा कि यह मामूली तस्वीरों की प्रदर्शनी है, लेकिन उद्देश्य गैर-मामूली है। #CancerWalaCamera #PressClubOfJamshedpur #Cancer

-रवि प्रकाश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन