Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार रवि प्रशांत तिवारी और विकास तिवारी इनशॉर्ट्स को अलविदा कहने के बाद पहुँचे इंडिया टीवी

पिछले दो साल से एक ही साथ काम कर रहे विकास तिवारी और रविप्रशांत ने अब इनशॉर्ट्स को अलविदा कह दिया है. इन दोनों ने एक ही साथ करियर की शुरुआत की थी. अब एक ही साथ नए चैनल में पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उनका नया पड़ाव इंडिया टीवी होगा जहां वो बतौर डिजिटल जर्नलिस्ट काम करेंगे. दोनों वहाँ एक्सप्लेनर डेस्क की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.

मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले विकास तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में क्विंट हिंदी के साथ की, जिसके बाद उन्होंने ज़ी न्यूज़ में बतौर सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट सात महीने के क़रीब काम किया है. फिर अगस्त 2020 में उन्होंने इनशॉर्ट्स ज्वाइन कर लिया था. उनकी 12वीं की पढ़ाई गांव के ही हाई स्कूल कल्याणपुर में हुई है. उन्होंने बनारस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है. बचपन से पढ़ने-लिखने के शौकीन विकास ने पत्रकारिता की तालीम जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स से ली. जहां से उन्होंने एक साल का डिप्लोमा किया था.

वहीं रवि प्रशांत भी बिहार के ही रहने वाले हैं. उनकी 12वीं शिक्षा सासाराम के बाल विकास स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने BA (English) से स्नातक की पढ़ाई संपन्न की. जागरण इंस्टीट्यूट से मास्टरऑफ मास कम्युनिकेशन करने के बाद उन्होंने 2020 में ज़ी मीडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की. 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने दिसंबर 2020 में इनशॉर्ट्स ज्वाइन कर लिया था.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन