Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचारी ABSA रविन्द्र सिंह पटेल का तबादला, क्या सिस्टम ने फिर बचा लिया? देखें आदेश

सुजीत सिंह प्रिंस-

गाजीपुर। करंडा विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) रविन्द्र सिंह पटेल, जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, का स्थानांतरण कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा 31 जुलाई 2025 को जारी आदेश के अनुसार, उन्हें प्रशासनिक आधार पर भांवरकोल ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।

गौरतलब है कि बीते दिनों उनके विरुद्ध वित्तीय अनियमितताओं, निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, और शिक्षकों से अवैध वसूली जैसे आरोपों की शिकायतें मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची थीं। इसके बाद सीएम कार्यालय से निर्देश मिलने पर बीएसए हेमंत राव ने एक जांच टीम का गठन तो किया, लेकिन जांच की कोई समय-सीमा तय नहीं की।

सिर्फ स्थानांतरण, निलंबन नहीं

इतने गंभीर आरोपों के बावजूद, एबीएसए रविन्द्र सिंह पटेल को निलंबित करने के बजाय केवल स्थानांतरित कर देना यह संकेत देता है कि उन्हें सिस्टम द्वारा बचाया जा रहा है। सूत्रों का मानना है कि यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्रवाई है, जिससे जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की जा रही है।

क्या भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अधिकारी को केवल ब्लॉक बदलकर छोड़ देना पर्याप्त है? या फिर यह स्थानांतरण के नाम पर संरक्षण देने का एक और उदाहरण है? यह देखना बाकी है कि इस प्रकरण में वास्तव में कोई ठोस जांच और कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दब कर रह जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन