Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रवीश कुमार का ब्लॉग हैक

गाजियाबाद से खबर है कि वैशाली सेक्टर-5 में रहने वाले एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार का ब्लॉग हैक कर लिया गया। आरोप है कि हैकर्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके अलावा ब्लॉग पर कुछ आपत्तिजनक धार्मिक तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। इस संबंध में रवीश ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी है। एसपी क्राइम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

रवीश कुमार एनडीटीवी में एंकर हैं। मंगलवार सुबह ही इनका ब्लॉग हैक कर लिया गया था। दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि असलान नेफेरलेर के नाम से सिग्नेचर करके ब्लॉग पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन