Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नमस्कार मैं रवीश कुमार.. YouTube पर 80 लाख पार

टीवी की दुनिया से निकलकर यूट्यूबर बनें वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार के सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है. बड़ी बात ये है कि अभी रवीश कुमार के यूट्यूब चैनल को बने एक साल से भी कम समय हुआ है.

ऐसे में 80 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स होना बताता है कि उनपर लोग कितना भरोसा करते हैं. ये बात मौजूदा समय उन पत्रकारों को सोचना चाहिए जो सरकारी भक्ति और आस्था में विश्वास बरतकर काम कर रहे हैं.

रवीश ने एफबी पर आंकड़े शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘एक साल से भी कम समय में आपने जो भरोसा दिखाया है और जो सहयोग दिया है, हम उसके आभारी हैं. हमारा-आपका परिवार इस एक साल में काफ़ी बड़ा हुआ है. ये साल बहुत सारे काम का साल रहा है, और आपके भरोसे का साल भी रहा है. आप हैं तो हम हैं. आपके सहयोग से ही हम वो काम कर पाते हैं जो आप देखना चाहते हैं और जो मुख्यधारा का मीडिया सब संसाधनों के बावजूद नहीं करता. हमारे चैनल पर जाकर आप अपनी सहूलियत के हिसाब से जॉइन कर हमारी सहायता कर सकते हैं. इसके लिए चार कैटेगरी दी गई हैं, जिन्हें आप इस लिंक पर देख सकते हैं.’

इस Link में देखें धमाकेदार वीडियो .. सरकारी जयकारा न लगाने वाले यूट्यूबरों पर नकेल कसने की तैयारी- देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शैलेश श्रीवास्तव

    December 26, 2023 at 11:07 pm

    1 लाख खर्चा करिए महीने का और 1 मिलियन सब्सक्राइबर प्राप्त करे, इस तरह के भ्रामक प्रचार से भड़ास को बचाना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन