Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रीता बहुगुणा को परेशान करने के लिए फेसबुक पर कट्टरपंथी हिंदूदवादी ग्रुप ने किया कारनामा, मुकदमा दर्ज

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने फेसबुक और कुछ अन्य सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के आरोप में शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रीता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कुछ शरारती और कट्टरपंथी तत्वों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी फोटो सहित झूठा बयान फेसबुक और कुछ अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पोस्ट किया गया है। इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनका निजी मोबाइल नंबर डाला गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे इस पोस्ट को शेयर करें और रीता जोशी को फोन करके परेशान करें।

रीता ने बताया कि इसके खिलाफ उन्होंने हजरतगंज कोतवाली के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में मुकदमा दर्ज कराया है। रीता ने कहा कि जो बयान उनके नाम से पोस्ट किया गया है, वह पूर्णतया भ्रामक और झूठा है। यह उनकी छवि बिगाड़ने और हिंदू विरोधी करार देते हुए लोगों को उनके विरुद्ध उकसाने का भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घिनौना प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न चुनावों में मात खाने के बाद भगवा दल अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रहा है और वह उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया ने रीता के आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि झूठे प्रचार के जरिए कांग्रेस की प्रवक्ता के साथ-साथ पार्टी की छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन