Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपब्लिक भारत चैनल में नौकरी का झांसा देकर कइयों को ठगा

रिपब्लिक भारत के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर चैनल में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपयों की गई ठगी

मध्य प्रदेश। रिपब्लिक भारत में नौकरी दिलाने के नाम से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी सुमन कुमार सौरव द्वारा कई राज्यों के लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई है.

बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी के साथ अन्य व्यक्तियों का गिरोह शामिल हैं. आरोपी खुद को चैनल का सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर बताता है. एक पीड़ित ने बताया कि फेसबुक पर एक पोस्ट देखी जिसमें लिखा था रिपब्लिक भारत चैनल से जुड़ने वाले प्रतिनिधि सीधे व्हाट्सएप से संपर्क करें. साथ में किट चार्ज देने होगे. इस बाबत नंबर 8709052802 दिया गया था.

उससे संपर्क किया तो नौकरी का आश्वासन दिया गया. इसके एवज में एक लाख रुपए की मांग की गई. पीड़ित ने ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से खाते में रूपए भेज दिए. जिसके बाद आरोपी ने फेसबुक से ब्लॉक कर दिया.

मोबाइल से संपर्क करना चाहा तो वहां से भी ब्लॉक कर दिया. फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर मैसेज का जवाब भी नहीं मिला. फर्जी प्रोफाइल से ठगी के इस मामले में पीड़ित ने अपने स्तर पर जांच करनी शुरू की तो एक ही नाम से मिलती-जुलती चार और प्रोफाइल मिली. चारों पर एक जैसे फोटो, पोस्ट, फर्जी प्रोफाइल की तरह इस पर भी उसी न्यूज चैनल के नाम से आईडी देखने को मिली।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Rishabh Sharma

    August 19, 2021 at 3:38 pm

    Sir mujhse bhi isme paiso ki deman ki hai Suman Kumar Saurabh ne

  2. रूपेंद्र कुमार

    March 11, 2022 at 7:29 pm

    मेरे साथ भी व्हाट्सएप पर इसी तरह से चैटिंग कर रहा था और यही नंबर दिया गया

  3. Arnav Dwivedi

    April 10, 2022 at 9:50 pm

    आज मेरे पास fb पर इसका sms आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन