Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूक्रेन में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सुरक्षा सलाहकार की मौत, दो पत्रकार जख़्मी

यूक्रेन में युद्ध की कवरेज के दौरान एक हवाई हमले में क्रामटोरस्क शहर के होटल में ठहरी रॉयटर्स के 6 लोगों की टीम में से 38 वर्षीय सुरक्षा सलाहकार रयान इवांस की मौत होने के साथ दो अन्य पत्रकार घायल हुए हैं. इसकी सूचना रॉयटर्स द्वारा एक बयान में दी गई है.

गंभीर रूप से जख्मी दोनों पत्रकारों का इलाज चल रहा है. रॉयटर्स के अनुसार टीम के बाकी मेंबर सुरक्षित हैं.

हवाई हमले में मारे गए रयान पूर्व ब्रिटिश सैनिक थे और 2022 से रॉयटर्स के साथ जुड़े थे. उन्होंने पत्रकारों को यूक्रेन, इजरायल और पेरिस ओलंपिक में सुरक्षित रहने की सलाह दी थी. उनका शव होटल की इमारत के मलबे में दबा पाया गया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि होटल, रूसी इस्कैंडर मिसाइल से गिरा, जो एक बैलिस्टिक मिसाइल है. यह 500 किलोमीटर तक की दूरी पर हमला कर सकने में सक्षम है. वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि हम अभी यह पता नहीं कर पाए हैं कि होटल को गिराने वाली मिसाइल रूस द्वारा दागी गई थी या उस इमारत पर जानबूझकर हमला किया गया.

वहीं, गार्जियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस एक साल से अधिक समय से सीमा के आस-पास के होटलों पर बमबारी कर रहा है. पिछले साल अगस्त में हुए एक मिसाइल हमले में सात लोग जबकि जनवरी में खार्किव के एक होटल में बम विस्फोट से 11 लोग मारे गए थे.

इससे पहले 6 दिसंबर को इजरायल द्वारा गाजा पर की गई बमबारी में पांच पत्रकार मारे गए थे. बता दें कि 7 अक्तूबर से गाजा में अब तक लगभग 15,500 से ज्यादा लोग युद्ध में जान गंवा चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन