Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिलबिला कौन रहा है- रुबिका लियाक़त या मोहम्मद ज़ुबैर!

एंकर रूबिका लियाकत और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर में रार छिड़ी दिख रही है. दोनों एक दूसरे पर छींटाकशी कर रहे हैं.

रूबिका ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि, “फैक्ट चेकर के नाम से अपनी दुकान चला रहा एजेंडा सेटर गजब बिलबिला रहा है. देश के पीएम पर भद्दी टिप्पणी मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी. राजनीतिक आरोप लगाएं लेकिन बेहुदगी नामंजूर है. अरे एक नहीं सौ बार कहूंगी- मैं अपने देश के प्रधानमंत्री के सम्मान को डिफेंड करूंगी. चाहे वो किसी भी पार्टी से ताल्लुक रखे. अब ये तुम्हारी बदकिस्मती है कि तुम अपनी नफरत में पीएम को सम्मान न दे पाओ.”

लियाकत के इस ट्वीट पर मोहम्मद जुबैर ने पलटवार करते हुए लिखा है कि, “ट्वीट से समझ में आ रहा है कि बिलबिला कौन रहा है. वैसे चाटुका.. पत्रकारों से उम्मीद ही क्या की जा सकती है. जिसकी सत्ता उसके साथ, जिस दिन सत्ता पलटेगी, अगले दिन चाटुका.. पत्रकार भी पलट जाएंगे. लगे रहो…”

इससे पहले कल लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी रूबिका का एक वीडियो ट्वीट कर बहुत कुछ लिखा था. नीचे दी गई खबरों में देखें, पढ़ें..

रूबिका लियाकत ने खतरे में डाली भाजपा प्रवक्ताओं की नौकरी!

मोदी के लिए स्टूडियो में किसी दिन ‘लाइव मारपीट’ न कर ले ये महिला एंकर!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन