Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रूपेश गुप्ता स्वराज चैनल से जुड़े, न्यूज कोआर्डिनेटर की भूमिका निभाएंगे

डेढ़ दशक से ज़्यादा समय से tv पत्रकारिता में सक्रिय पत्रकार रूपेश गुप्ता ने स्वराज चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुवात की है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के इस खबरिया चैनल में रूपेश न्यूज़  कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाएंगे। माना जा रहा है कि रूपेश के आने से स्वराज चैनल और मजबूत होगा।

रूपेश इससे पहले 8 वर्षों तक सहारा समय में थे जहाँ वो प्राइम टाइम एंकरिंग के साथ साथ पोलिटिकल मामले भी देखते थे। रूपेश उन चुनिंदा पत्रकारों में शुमार किये जाते है जो टीवी जर्नलिज्म के हर विभाग में दक्षता हासिल है।

रूपेश इससे पहले इंडिया टीवी को भी उस दौर में सेवाएं दे चुके हैं, जब वो टीआरपी की छलांग लगा रहा था। इंडिया टीवी में रूपेश तीन घंटे के शो ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए काम करते थे। इंडिया टीवी में रहते हुआ रूपेश ने कई प्रयोग किये और उस दौर के कई टीआरपी बस्टर शो प्रोड्यूस किये।

रूपेश तबके स्टार न्यूज़ से प्रसारित नम्बर वन शो टीवी ‘पोल खोल’ में अजीत अंजुम टीम के अहम् टीम मेंबर रह चुके हैं। पिछले साल रायपुर से शुरू हुए हिंदी दैनिक पायनियर की लॉन्चिंग में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई और बढ़िया टीम खड़ी की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. VIJAY

    April 26, 2017 at 11:05 am

    रुपेश गुप्ता सर को बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन