Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘सामना’ का यूट्यूब चैनल और जीमेल हुआ हैक

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का मुखपत्र और महाराष्ट्र के प्रमुख समाचार पत्रों में से एक ‘सामना’ का यूट्यूब चैनल और जीमेल अकाउंट हैक होने की सूचना है. यह खुलासा खुद ‘सामना’ के एक खबर में किया गया है.

गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य तथा शिवसेना के कद्दावर नेता संजय राउत ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है, उस समय पर प्रमुख विरोधी दल के मुखपत्र का यूट्यूब चैनल और जीमेल हैक होना आश्चर्यजनक है.

खबर में आगे कहा गया है कि यूट्यूब चैनल और जीमेल अकाउंट हैक होने के साथ-साथ अख़बार की वेबसाइट हैक होने का खतरा है और उस से हैकर गलत खबरें, फोटो, वीडियो या अफ़वाह इत्यादि फैला सकते है.

इसे लेकर पाठकों से किसी भी गलत खबर से सावधान रहने का अनुरोध किया गया है. कहा जा रहा है कि, इस बारे में साइबर पुलिस में मामला दर्ज कराने के प्रयास जारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन