Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदीनगर के वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानंद पंत का निधन!

मोदीनगर। मोदीनगर के 81 वर्षीय, मृदुल स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानंद पंत का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के नेताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सच्चिदानंद पंत जी

गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हापुड़ रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान मोदीनगर के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय सच्चिदानंद पंत अपने जीवनकाल में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों से जुड़े रहे। उन्होंने राष्ट्रीय समाचार पत्र हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान न्यूज़ एजेंसी, समाचार भारती, वीर अर्जुन सहित अनेक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में सेवाएं दीं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र पंजाब केसरी से भी करीब 40 वर्षों तक जुड़े रहे और मोदीनगर के संवाददाता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान रही। वे अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकारों और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

अंतिम संस्कार के दौरान मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद बैशाली, पूर्व पालिका अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, पंजाबी संगठन अध्यक्ष अजय ग्रोवर, महासचिव संजय नेयर, राजीव खुराना, सांसद प्रदीप शर्मा, सांसद बलराज गुर्जर, व्यापारी नेता अमित गोयल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप कंसल, भाजपा युवा नेता मयंक शर्मा, सपा नेता सतेन्द्र शर्मा, श्रमिक नेता नरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शहर के कई प्रमुख पत्रकारों और समाजसेवियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन