Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साधना न्यूज़ का टेक्नीशियन निकला कोरोना पॉज़िटिव!

नोएडा से सूचना है कि साधना न्यूज चैनल का एक टेक्नीशियन कोरोना पाजिटिव पाया गया है. नोएडा सेक्टर 10 स्थित साधना के आफिस में कार्यरत इस इलेक्ट्रीशियन का नाम उपेंद्र है. एक अन्य टेक्नीशियन नारद भी कोरोना संदिग्ध है. इसकी जांच की जा रही है.

चैनल स्टाफ में से एक के कोरोना पाजिटिव निकलने के बाद आफिस को सील किए जाने की चर्चाएं हैं. बताया जा रहा है कि चैनल को सील कर दिया गया है लेकिन पूरा स्टाफ अभी भी चैनल के अंदर कार्य कर रहा है.

इस प्रकरण पर साधना न्यूज के संपादक बृजमोहन सिंह का कहना है-

”नोएडा के सेक्टर 10 स्थित चैनल के ऑफिस में कोरोना संक्रमित पाए जाने व ऑफिस को सील किए जाने संबंधी खबरें पूर्णतया भ्रामक हैं. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूज़ चैनल ऑफिस के बाहर बने इलेक्ट्रीशियन चेंबर में कार्यरत एक इलेक्ट्रीशियन जो कि एक हफ्ते बाद छुट्टी से वापस आया था, को कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद उसे अस्पताल और उसके चेंबर के स्टाफ को क्वॉरेंटाइन किया गया. इस पूरे प्रकरण में चैनल स्टाफ या फिर बिल्डिंग पर न तो कोई कार्रवाई की गई है न ही किसी के संपर्क में इलेक्ट्रीशियन आया था. बिल्डिंग के बाहर उस क्षेत्र को ही सील किया गया है जहां ये कार्यरत थे और चैनल का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है. यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि सही तथ्यों को सामने रखें और इस महामारी के देशव्यापी संकट में भ्रामक सूचनाओं व खबरों का आदान-प्रदान न करें.”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन