Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

समीर चटर्जी ‘आजतक’ में कंसल्टिंग एडिटर बने

वरिष्ठ पत्रकार समीर चटर्जी ने आजतक के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने टीवी टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल की टीम में बतौर कंसल्टिंग एडिटर ज्वाइन किया है। समीर वहां डिजिटल के स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

आजतक आने से पहले पिछले कुछ समय से समीर चटर्जी झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की इमेज बिल्डिंग का काम कर रहे थे। अपने बीस साल के लंबे करियर में समीर चटर्जी देश के कई बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं। 1999-2000 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी। लगभग 3 साल काम करने के बाद वहां से वो मुंबई पहुंचे और स्टार न्यूज में बतौर प्रोड्यूसर काम किया।

समीर स्टार न्यूज की लांचिंग टीम के सदस्य थे। इसके बाद 2005 में उन्होंने नेटवर्क18 का दामन थाम लिया। यहां उन्होंने पहले चैनल 7 और फिर IBN7 लांच किया। लगभग 12 साल काम करते हुए नेटवर्क 18 (अब NEWS 18) में वो कई पायदान चढ़े।

नेटवर्क 18 (अब NEWS 18) में काम करने के दौरान उन्हें जर्मन रेडियो डॉयचे वेले में फैलोशिप मिली और उन्हें जर्मनी में बतौर एडिटर काम करने का अवसर मिला। यूरोपीय शहर बॉन में रहते हुए उन्होंने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट कवर किये।

लंबे वक्त तक डिप्टी एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर नेटवर्क 18 (अब NEWS 18) में काम करने के बाद उन्होंने सरकारी सेटअप में काम करने का फैसला किया और झारखण्ड सरकार के साथ जुड़ गए। लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद वो वापस मेनस्ट्रीम मीडिया में लौट आये हैं।
यूपी के गाजीपुर जिले के मूल निवासी समीर चटर्जी की पढ़ाई लिखाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हुई है। यहां से उन्होंने अर्थशास्त्र ऑनर्स में स्नातक और पत्रकारिता की डिग्री ली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन