Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

यूपी में ‘संवाददाता’ बने ‘संवादाता’, पत्रकारिता के सच्चे मूल्यों के मंच पर हुई बड़ी चूक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में एक ऐसी चूक सामने आई जिसने पूरे आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए। राज्य मुख्यालय पर लगे बैनर से लेकर मंच तक हर जगह ‘संवाददाता’ की जगह ‘संवादाता’ लिखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन पत्रकारिता के सच्चे मूल्यों को समर्पित बताया गया था, लेकिन भाषा और शब्दों की इस बुनियादी गलती ने आयोजकों की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगा दिए। मंच पर मौजूद दिग्गज पत्रकार और अतिथि इस गलती को देख कर भी अनदेखा करते रहे।

यह चूक सिर्फ एक टाइपो एरर नहीं कही जा सकती, क्योंकि गलती बैनर, पोस्टर और पूरे मंच पर बार-बार दोहराई गई।

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब पत्रकारिता के सच्चे मूल्यों को आगे बढ़ाने का दावा करने वाले ही भाषा के साथ लापरवाही बरतेंगे, तो फिर सामान्य पाठक और दर्शक से क्या उम्मीद की जा सकती है।

पत्रकारिता जगत के कई लोगों ने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि यह घटना बताती है कि तैयारी और सजगता के बिना कार्यक्रम आयोजित करने का अंजाम क्या हो सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन