Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

किडनी की बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार और एंकर सनल पोट्टी का निधन!

वरिष्ठ पत्रकार और एशियानेट के पूर्व एंकर सनल पोट्टी का कोच्चि में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे सनल पोट्टी का लंबे समय से इलाज चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एर्नाकुलम के मंजुम्मल स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी किडनी दो वर्ष पहले पूरी तरह फेल हो गई थी। इससे पहले 2018 में उन्हें स्ट्रोक भी आया था।

सनल पोट्टी ने एशियानेट के मॉर्निंग शो में लंबे समय तक एंकर की भूमिका निभाई। बाद में वे ‘जीवन टीवी’ में प्रोग्रामिंग हेड और एंकर के रूप में जुड़े।

हाल के वर्षों में वे कलमश्शेरी स्थित एससीएमएस कॉलेज में पब्लिक रिलेशंस मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन