Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संचार नेस्ट सहकारी आवास समिति का सचिव पी कुमार गुंडा और फ्रॉड है, तीन फ्लैट खरीदारों ने वेव सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया!

गाज़ियाबाद : फ्रॉड और लूट का जीवंत उदाहरण देखना हो तो पी कुमार से मिल आइए। ये कभी ख़ुद को पीएमओ से रिटायर बताता है तो कभी किसी बड़े नेता से ख़ुद को करीबी दिखाता है। लेकिन इसका मूल काम है घर का सपना देखने वाले लोगों को बरगला कर लूटना और इस लूट को सही साबित करने के लिए फ्रॉड का सहारा लेना। लेकिन बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी! इसकी जालसाजी और गुंडई से पीड़ित तीन फ्लैट खरीदारों ने इसकी पोल खोल दी।

वेव सिटी पुलिस ने संचार नेस्ट सहकारी आवास समिति के सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने समिति के सदस्यों से आवासीय प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 26.37 लाख रुपये लिए, लेकिन रकम समिति के खाते में जमा नहीं की।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठगी

आरोपी पी. कुमार पर यह भी आरोप है कि उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर और जाली शपथ पत्र के जरिए अदालत को गुमराह करने की कोशिश की। जब समिति के सदस्यों को संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

सदस्यों के साथ ठगी का आरोप

पीड़ित सदस्यों का कहना है कि 2015 से अब तक उन्हें फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है। इसके बावजूद आरोपी ने बार-बार निवेशकों को गुमराह किया। मामले में तीन पुलिस आयुक्तालयों में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

कानूनी कार्रवाई शुरू

• फर्जीवाड़े और जालसाजी के तहत केस दर्ज

• तीन मुकदमे वेव सिटी पुलिस में दर्ज

• पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की जांच शुरू की

पीड़ितों को न्याय की उम्मीद

संस्था के सदस्यों का कहना है कि उन्हें जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

देखें स्थानीय अख़बार में विस्तार से प्रकाशित खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन