Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे पत्रकार संदीप पिंटू का निधन

स्वर्गीय संदीप पिंटू

यकीन नहीं हुआ भाई Sanndeep Pintu अब नहीं रहे. ज्योतिबाफुले नगर में 2012 तक अमर उजाला के सिटी इंचार्ज थे। 2012 में जब उन्हें नई दिल्ली के सफदर गंज हॉस्पिटल में इलाज़ के लिए ले जाया गया तब अमर उजाला आफिस के कुछ लोग उन्हें नौकरी से बाहर कराने में जुट गए. प्रबंधन ने संदीप की एक नहीं सुनी और उन्हें बाहर निकाल दिया।

नौकरी गयी तो दूसरी जगह नौकरी मिलने में काफी समय लगा। वर्तमान में वे United News Of India से जुड़े थे। संदीप को Brain Tumor था। इसका पता उन्हें तब चला जब बहुत देर हो चुकी थी। संदीप पिंटू उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार के रहने वाले थे। 27 मई को उन्हें स्वार के ईसाई कब्रिस्तान में सुपर्दे ख़ाक किया गया।

संदीप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। उनके दोनों लड़कों की पढाई जारी है। संदीप के परिजनों को मदद की जरूरत है।

11 December 2017 को संदीप ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर ये पोस्ट पब्लिश की थी-

दोस्तों, बेटू आमोस को रायसिंग स्टार के ऑडिशन के लिए “कलर्स” से स्पेशल कॉल आयी। 9th व 10th दिसबंर को करीब 2 हज़ार से ज्यादा प्रतिभागियों के बीच बेटू टॉप-16 में जगह बनाने में कामयाब रहा। दो राउंड मुकम्मल हो चुके हैं। अब तो बस हम सभी को हर पल मुंबई से आने वाली एक कॉल का शिद्दत से इंतज़ार है। आप सभी की दुआओं की दरकार है।

SANJOG WALTER
[email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन