Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 से संदीप सिंह और मिड-डे से गौरिश पठारे के बारे में सूचनाएं!

पत्रकार संदीप कुमार सिंह को लेकर है। संदीप ने बतौर सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट टीवी9 नेटवर्क ज्वाइन किया है।

खोजी पत्रकार के रूप में पहचान रखने वाले संदीप टीवी9 से पहले रिपब्लिक भारत, टाइम्स ग्रुप और एएनआई के साथ कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर डिग्री हासिल की है।


मिड-डे ने गौरिश पठारे को अपना नया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) नियुक्त किया है। यह उनकी मिड-डे ग्रुप के साथ दूसरी पारी है। इससे पहले वह वर्ष 2007 में संगठन में नेशनल सेल्स हेड के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

नए कार्यकाल में पठारे मिड-डे, गुजराती मिड-डे और इंकलाब जैसे सभी ब्रैंड्स के लिए राजस्व रणनीतियों का नेतृत्व करेंगे। उनके जिम्मे मार्केटिंग, सेल्स, कस्टमर सपोर्ट, प्राइसिंग और रेवेन्यू मैनेजमेंट विभागों के बीच समन्वय के साथ-साथ चैनल पार्टनरशिप को मजबूत करने और नए राजस्व स्रोतों की पहचान करने की जिम्मेदारी होगी।

गौरिश पठारे के पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है और उन्होंने मार्केटिंग, मीडिया रणनीति, ब्रैंड प्लानिंग और मीडिया सेल्स जैसे क्षेत्रों में गहरी पकड़ बनाई है। वे एफएमसीजी, बैंकिंग, बीमा, ई-कॉमर्स, टेलीकॉम और मीडिया जैसी कई प्रमुख इंडस्ट्रीज में कार्य कर चुके हैं।

मिड-डे से जुड़ने से पहले पठारे ने HIT 95 FM में कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी स्पेशलिस्ट, कोबाल्ट आर्ट्स में डायरेक्टर और 361 डिग्री एंटरटेनमेंट एंड मीडिया में मैनेजिंग पार्टनर के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने टाइम्स ग्रुप और सकाल मीडिया ग्रुप में भी वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी संभाली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन