Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने लखनऊ में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म के स्तंभ संतोष सूरी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी!

लखनऊ के खेल पत्रकारों ने गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई एक सभा में खेल पत्रकार संतोष सूरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में पत्रकारों, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों ने संतोष सूरी के साथ बिताये गए पलों को साझा किया।

सभा की शुरुआत संतोष सूरी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। सभा में खेल पत्रकारिता में संतोष सूरी के योगदान को सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि संतोष सूरी खेल पत्रकारिता के पितामह थे। उनके पास खेल खासकर क्रिकेट की जानकारी का भंडार था। किसी को भी क्रिकेट के किसी आंकड़े की जरूरत होती तो सीधे सूरी ज़ी से संपर्क करता था। उन्होंने अपनी लेखनी से क्रिकेट के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे अखबार को पहचान दी।

इस दौरान तय किया गया कि संतोष सूरी के नाम पर खेलों का बड़ा आयोजन किया जायेगा। उनके नाम से खेल पत्रकारिता का पुरस्कार भी दिया जायेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं क्रिकेटर मोहसिन राजा ने घोषणा की कि वह सूरी ज़ी के नाम पर मीडिया की एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे।

इस मौके पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, प्रख्यात क्रिकेटर अशोक बाम्बी, ईशा एडवरटाइजिंग के एमजी टुटेजा, अनुराग मिश्र, सी बी जुटा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुधा बाजपेई, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादक प्रवीन कुमार, खेल पत्रकार असीम मुख़र्जी, शरद दीप, राजीव श्रीवास्तव, अनंत मिश्र, अनुराग बाजपेई, विकाश मिश्र, भास्कर सिंह, धर्मेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र कात्यायन, फज़ल, रबाब, आदित्य, रघुवीर, संजीव पाण्डेय, विशाल मिश्र, अंकुर चतुर्वेदी समेत तमाम खेल पत्रकार, खिलाड़ी और खेल संघो से जुड़े लोग शामिल हुए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन