Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दूरदर्शन की पूर्व न्यूज़ एंकर सरला माहेश्वरी जी का निधन!

नीरज सिंह ठाकुर-

दुखद समाचार : दूरदर्शन की बेहद लोकप्रिय न्यूज़ रीडर और एंकर रहीं सरला माहेश्वरी जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। आज सुबह उनका निधन हो गया।

सरला माहेश्वरी जी को हमारी पीढ़ी ही नहीं, बल्कि उसके बाद की पीढ़ियों ने भी दूरदर्शन पर बेहद सौम्य, गरिमामय और विश्वसनीय अंदाज़ में समाचार पढ़ते हुए देखा और सुना। उनकी आवाज़ और प्रस्तुति में एक अलग ही शांति और भरोसा होता था, जो दर्शकों को सहज ही अपनी ओर खींच लेता था।

उन्होंने उस दौर में समाचार वाचन को एक संस्कारी और सम्मानजनक पहचान दी, जब एंकर ही खबर की विश्वसनीयता हुआ करते थे।

उनका जाना भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन