Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कागज दिखाने की बजाय समय काट रहे Zee मालिक सुभाष चंद्रा, सेबी ने कही ये बात..

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दावा करते हुए कहा कि एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा नियामकीय जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और लगातार अधिक समय की मांग कर रहे हैं.

सेबी ने पिछले साल अगस्त में चंद्रा को ज़ी समूह की कंपनियों में निदेशक एवं प्रमुख प्रबंधकीय पद संभालने से रोक दिया था. चंद्रा पर कार्रवाई ज़ी एंटरटेनमेंट का पैसा दूसरी जगह भेजने के आरोप में की गई थी.

इस मामले में चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका के खिलाफ जांच भी चल रही है. सेबी के इस आदेश के खिलाफ चंद्रा ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में एक अपील भी की है. सैट में मामले की सुनवाई के दौरान सेबी के एक वकील ने कहा चंद्रा मांगे गए दस्तावेजों को पेश करने के लिए बार-बार अतिरिक्त समय मांग रहे हैं.

सेबी के वकील ने कहा कि चंद्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. अधिवक्ता ने बताया कि पूंजी बाजार नियामक ने 12 जनवरी 2024 को उन्हें समन भेजा था. इसपर चंद्रा के वकील ने कहा कि सेबी का समन कुछ दस्तावेजों की जरूरत से संबंधित था जबकि उनकी ओर से कुछ भी नहीं दिया जाना है.

दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधिकरण ने सेबी को चंद्रा द्वारा अपील पर जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया. इसके साथ ही अपील पर सुनवाई की तारीख 8 मार्च तय की गई.

बता दें कि सेबी ने इस मामले में पहले 8 महीने या अप्रैल के अंत तक अपनी जांच पूरी करने की कमिटमेंट जताई थी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन