Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सेबी ने पेटीएम को पत्र भेजकर दी चेतावनी, करोड़ों के ट्रांजैक्शन का है मामला

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 को सेबी की तरफ से एक एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग लेटर दिया गया है. पेटीएम की तरफ से 15 जुलाई की देर शाम एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी गई है.

कंपनी को जारी किए गए इस वॉर्निंग लेटर में सेबी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कंपनी ने paytm पेमेंट्स बैंक के साथ ट्रांजैक्शंस किए लेकिन इसके लिए ऑडिट कमेटी और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी नहीं ली गई.

सेबी की तरफ से जारी एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग के जवाब में पेटीएम ने कहा कि उसने लगातार सभी लिस्टिंग नियमों का पालन किया है और सेबी की चिंताओं का विस्तृत प्रतिक्रिया के साथ समाधान करेगा.

SEBI ने जिन दो ट्रांजैक्शंस में उल्लंघन का जिक्र किया है उनमें 324 करोड़ और 36 करोड़ रुपयों के दो मामले शामिल हैं. सेबी ने कहा कि ये ट्रांजैक्शन वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान किए गए थे और इसके ऑडिट कमेटी तथा शेयरहोल्डर्स की इजाजत नहीं ली गई थी.

सेबी ने पेटीएम को निर्देश दिया कि वे वॉर्निंग लेटर को हमारे बोर्ड के सामने भी रखें ताकि सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें. साथ ही कहा कि इसको लेकर कंपनी जो बी कदम उठाएगी, उसकी रिपोर्ट सेबी को 10 दिनों के भीतर देनी होगी.

सेबी ने सभी उल्लंघनों को सीरियसली लिया है और कहा कि आपको आगे से सावधान रहना है. ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए कंपनी को अपने मानकों में भी सुधार करने होंगे. साथ ही ये बी कहा कि अगर आगे ऐसा होता है तो कानून द्वारा उपयुक्त कार्रवाई भी की जाएगी.

बता दें कि पेटीएम को इस वर्ष की शुरूआत में आरबीआई की तरफ से तगड़ा झटका मिला था. केंद्रीय बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बैंकिंग एक्टिविटीज पर रोक लगा दी थी. जिसकी वजह से पेटीएम के सेयर में काफी गिरावट देखने को मिली थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन