Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेटवर्क18 ग्रुप से 11 साल बाद अलग हुए शैलेन्द्र कुमार!

Firstpost में थे असिस्टेंट चीफ वीडियो एडिटर

डिजिटल और टेलीविजन मीडिया के अनुभवी प्रोफेशनल शैलेन्द्र कुमार ने 11 साल की लंबी पारी के बाद नेटवर्क18 को अलविदा कह दिया है। वे नेटवर्क18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म Firstpost में असिस्टेंट चीफ वीडियो एडिटर के पद पर कार्यरत थे।

शैलेन्द्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज़ से की थी। यहां से ETV पहुंचे। ईटीवी का विलय News18 नेटवर्क में हुआ, तो वे वहीं कार्यरत रहे। नेटवर्क18 में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने वीडियो प्रोडक्शन और प्रोग्रामिंग के कई अहम हिस्सों को संभाला।

नेटवर्क18 में रहते हुए शैलेन्द्र कुमार ने इलेक्शन कवरेज से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उन्होंने शो-रील, Rising Series जैसे विशेष वीडियो प्रोफाइल्स, ब्रांडेड कंटेंट और प्रोग्रामिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया।

जब नेटवर्क18 का पूरा ऑपरेशन दिल्ली शिफ्ट हुआ, तब उनका ट्रांसफर Firstpost में कर दिया गया, जहां वे अब तक सेवाएं दे रहे थे।

नेटवर्क18 से पहले शैलेन्द्र कुमार India News और Samachar Plus जैसे मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

फिलहाल शैलेन्द्र कुमार का अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री में उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि वे जल्द ही किसी नए डिजिटल या मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन