Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ख़बर चलाने पर तिलमिलाए थानेदार ने न्यूज़ नेशन के पत्रकार की स्कूटी ही सीज कर दी!

बस्ती | यूपी के जनपद बस्ती पुलिस का एक अजब-गजब कारनामा सामने आया है. यहां थानेदार ने एक पत्रकार की स्कूटी का महज इसलिए चालान कर दिया क्योंकि वह उसकी एक खबर से नाराज थे.

पूरा मामला बस्ती के कलवारी थाने का है. न्यूज़ नेशन के पत्रकार शैलेंद्र मौर्य द्वारा गांजा और जुआ के अवैध कारोबार की ख़बर चलाई गई थी. कलवारी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह इस ख़बर से तिलमिला गए. सड़क किनारे खड़ी पत्रकार की स्कूटी को हाथ से खींचकर उठा ले गए.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1850455761375175098?t=Fpfkf_ad0z_Z5DZind_L1A&s=08

थाने ले जाकर स्कूटी को सीज कर दिया. थानेदार के इस कृत्य से बस्ती के पत्रकारों में नाराजगी बताई जा रही है. बस्ती के पत्रकारों ने प्रशासन को सोमवार तक कार्रवाई न करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

वहीं, पत्रकारों के एक संगठन ने बस्ती आईजी आरके भारद्वाज से मिलकर कार्रवाई का मांग की है. आईजी बस्ती ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पत्रकारों को भरोसा दिलाया है.

पत्रकार संगठन व सामाजिक संगठन, पत्रकार के समर्थन में आगे आए हैं. सोमवार तक कार्रवाई न होने पर सभी पत्रकार संगठन मिलकर बस्ती जनपद में एसओ के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे.

देखें शिकायती पत्र और स्थानीय पत्रकारों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों पर साझा किए गए कुछ स्क्रीनशॉट…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन