Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार शशि रंजन बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर पीटीआई पहुंचे!

युवा पत्रकार शशि रंजन को लेकर सूचना है कि उन्होंने एनडीटीवी को अलविदा कह दिया है। शशि रंजन ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI), नई दिल्ली के साथ नई पारी शुरू की है। संस्थान में उन्हें बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शशि रंजन ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से 2022 बैच में इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पूरा करने के बाद की। इसके बाद सितंबर 2023 में उन्होंने NDTV में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।

NDTV में रहते हुए उन्होंने असाइनमेंट डेस्क पर काम किया, जहां ब्रेकिंग न्यूज हैंडल करना, रनडाउन मैनेज करना, रिपोर्टर्स के साथ समन्वय और तेज़ी से संपादकीय फैसले लेना उनकी जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा। इस दौरान उन्होंने न्यूज रूम की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और अपनी संपादकीय क्षमता को मजबूत किया।

करीब दो साल के अनुभव के बाद अब शशि रंजन ने PTI के साथ नई भूमिका संभाली है। देश की प्रमुख समाचार एजेंसियों में शामिल PTI में काम करना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और अवसर माना जा रहा है, जहां तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

इस बदलाव को शशि रंजन अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं। उनका कहना है कि वे आगे भी जनहित से जुड़ी खबरों को सामने लाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन