Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

News India को अलविदा कह युवा पत्रकार श्रवण शुक्ला ने तलाशी नई मंजिल

युवा पत्रकार श्रवण शुक्ला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) की डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है।

श्रवण शुक्ला इससे पहले ‘न्यूज इंडिया’ (News India) की डिजिटल टीम का हिस्सा थे और नोएडा में इस चैनल की री-लॉन्चिंग टीम में शामिल थे।

मूल रूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले श्रवण शुक्ला को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ (IANS) से बतौर ट्रेनी सब एडिटर की। अप्रैल 2010 से दिसंबर 2010 तक वह इसी पद पर कार्यरत थे, लेकिन इसके बाद उन्हें प्रमोट कर सब एडिटर बना दिया गया और वह यहां नवंबर 2011 तक रहे।

सफलता की सीढ़िया चढ़ते हुए उन्होंने अपना अगला कदम ‘पंचायत संदेश’ में रखा, और यहां उन्होंने मात्र 10 महीने तक चीफ कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभाई। इसके बाद वह ‘महुआ न्यूज’ चैनल से बतौर न्यूज एडिटर जुड़ गए और अक्टूबर 2012 से नवंबर 2013 तक रहे। फिर ‘श्री न्यूज’ के साथ नवंबर 2013 से जनवरी 2014 तक रहे।

इसके बाद वह ‘वेबदुनिया’ से जुड़ गए और जनवरी 2014 से अप्रैल 2014 तक कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका में रहे। फिर वह ‘इंडिया न्यूज’ आ गए। एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर वह यहां अप्रैल 2014 से दिसंबर 2014 तक रहे और इसके बाद ‘न्यूज18इंडिया’ की डिजिटल टीम में शामिल हो गए।
वह यहां बतौर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट दिसंबर 2014 से जुड़े थे और खबरों के साथ-साथ चैनल के प्रमोशन का भी काम भी देख रहे थे। ‘न्यूज18इंडिया‘ में उन्होंने रिपोर्टिंग के साथ ही कई सेलेब्रिटीज के इंटरव्यू भी किए और फिल्मों की समीक्षा भी लिखी। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके नाम 300 से ज्यादा बाईलाइन स्टोरीज हैं, जिनमें से कई तो एक्सक्लूसिव हैं।

हालांकि, मई 2017 में उन्होंने यहां से अपनी पारी को विराम दे दिया था और ‘अमर उजाला’ की डिजिटल विंग के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी थी। यहां करीब एक साल काम करने के बाद उन्होंने इस संस्थान को अलविदा कह दिया और वर्ष 2018 में फिर ‘इंडिया न्यूज’ (India News) की टीम से बतौर सीनियर प्रड्यूसर जुड़ गए। यहां करीब दस महीने तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह 2019 में सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ (News World India) में आ गए।

करीब एक साल बाद वह 2020 में बतौर फ्रीलॉन्सर ‘जी न्यूज‘ की डिजिटल टीम से जुड़ गए। अगस्त 2021 में वह ‘न्यूज इंडिया’ (News India) की लॉन्चिंग टीम में शामिल हो गए और तब से वहीं कार्यरत थे, जहां से वह अब ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) आए हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ श्रवण शुक्ला तमाम पॉलिटिकल पार्टियों के चुनावी कैंपेन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके तहत उन्होंने वर्ष 2013 में बीजेपी, 2014 में कांग्रेस, 2017 में समाजवादी पार्टी और 2020 में कांग्रेस के अलावा 2021 में आरजेडी के चुनावी कैंपेन की जिम्मेदारी संभाली है। श्रवण शुक्ला ने मीडिया की तमाम विधाओं जैसे एजेंसी, प्रिंट, टेलीविजन, डिजिटल, सोशल मीडिया आदि में मजबूत पहचान बनाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन