Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

श्री अम्बिका प्रिंटर्स ने दिया अपने कर्मचारियों को बोनस और मेडिक्लेम

सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाले महाराष्ट्र के समाचार पत्र समूह श्री अम्बिका प्रिंटर्स एन्ड पब्लिकेशन ने अपने सभी कर्मचारियों को दीवाली के पूर्व हमेशा की तरह इस साल भी एक माह का वेतन बोनस के रूप में दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों को एक एक लाख रुपये का मेडिक्लेम बीमा और मीठा का एक एक किलो का पैकेट भी दिया।

श्री अम्बिका प्रिंटर्स एंड पब्लिकेशन 5 समाचार पत्रों का प्रकाशन और वितरण करती है जिसमे हिंदी दैनिक यशोभूमि, मराठी दैनिक पुण्यनगरी, मुम्बई चौफेर और वार्ताहर के साथ साथ कन्नड़ दैनिक कर्णाटक मल्ला प्रमुख है। यह कंपनी हर साल अपने कर्मचारियों को एक माह का वेतन दिवाली पर बोनस के रूप में देती है। साथ में मीठा का डिब्बा भी। इस बार इस कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार एक एक लाख का मेडिक्लेम का बीमा भी दिया है जिसका प्रीमियम कंपनी भुगतान करेगी।

मुम्बई के पत्रकार शशिकांत सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है। बोनस और मेडिक्लेम पाकर इस कम्पनी के सभी कर्मचारियों में ख़ुशी का माहौल है और उन्होंने प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त किया है। इस कंपनी के मुम्बई यूनिट में कुल 649 कर्मचारी काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें>

मजीठिया वेज बोर्ड मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में हो रही देरी पर यशवंत ने मुख्य न्यायाधीश को भेजा पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन