Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत समाचार चैनल से श्रुति शुक्ला का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के रीजनल टीवी न्यूज़ चैनल भारत समाचार से श्रुति शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है.. श्रुति यहां प्रोड्यूसर और बतौर एंकर के पद पर कार्यरत थीं..

चैनल में श्रुति शुक्ला की ज्वानिंग ‘100 समाचार’ बुलेटिन की सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर हुई थी.. बाद में श्रुति को पब्लिक शो के लिए भेजा जाने लगा और साथ ही एंकरिंग का मौका भी दिया..

श्रुति ने 3 साल भारत समाचार को अपना पूरा वक्त…

इनके लिखे हेडर और क्रोमा चैनल की स्क्रीन पर चार चांद लगाते थे.. सीमित संसाधनों और कम लोगों में भी संतुलन बनाकर काम करने में श्रुति को महारत हासिल है… श्रुति ने 2019 लोकसभा चुनाव में इलेक्शन टीम में भी काम किया है…

2019 में फील्ड से पब्लिक शो भी किया, तो भारत समाचार के स्पेशल शो ‘नक्षत्र’ की प्रोड्यूसर और एंकर भी रहीं…

भारत समाचार में श्रुति की स्क्रिप्ट और एंकरिंग का लोहा सभी ने माना क्यूंकि काफी कम समय में अपनी मेहनत के बल पर ये उपलब्धि हासिल की थी… मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली श्रुति मुद्दों पर बेबाक राय रखती हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं…

श्रुति ने लखनऊ में सीबीएसई बोर्ड से अपनी पढ़ाई की है..और इसके बाद पत्रकारिता की शिक्षा माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से ली और यहीं से ग्रुजेएशन किया…

श्रुति ने भारत समाचार से पहले 1 साल लखनऊ के ही टीवी चैनल इंडिया वॉच में बतौर एंकर और एसिसटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया है..

श्रुति ने टीवी चैनल में काम करने के बाद डिजिटल मीडिया की तरफ रुझान दिखाते हुए बतौर एंकर और सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर न्यूज़ट्रैक ज्वाइन किया… श्रुति करीब ढाई साल से आकाशवाणी लखनऊ में भी कार्यरत हैं..

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Abraham MIERAGE

    January 22, 2022 at 11:29 am

    श्रुति बहुत मेहनती काम के प्रति इमानदार हैं। उनके लिए शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन