Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के शुभ लवी अस्पताल पर एलडीए ने की कार्रवाई!

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन कर काम कर रहे लवी शुभ हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की है.

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कुछ दिन पहले शिकायत की थी कि आवास संख्या बी 3/75, विवेक खंड, गोमती नगर लखनऊ में डॉक्टर शुभ मेहरोत्रा द्वारा दो आवासीय बिल्डिंग को अंदर ही अंदर आपस में जोड़कर यह अस्पताल बनाया गया है, जो आवासीय नियमों का उल्लंघन बताया जाता है. साथ ही यह अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के तमाम अनिवार्य मानकों पर भी खरा नहीं उतरता है.

एलडीए के सहायक अभियंता प्रवर्तन जोन-एक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा स्थल का निरीक्षण कर अस्पताल के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की है.

अमिताभ ठाकुर ने एलडीए वीसी को पत्र लिखकर कहा है कि इस मामले में कार्यवाही शीघ्र पूरी करें और यह सिर्फ एक दिखावटी कार्रवाई न रह जाए, जैसा एलडीए के कई मामलों में देखा जाता रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन