Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ABP न्यूज और एएनआई के युवा संवाददाता सिंहेश ठाकुर का कैंसर से निधन!

जितेंद्र कौशल सिंह-

सिद्धार्थ नगर का य़ह सप्ताह जैसे मेरे लिए दुःखों की पाती बांच रहा है…! अभी बीते कल ही अफजाल भाई, और रात ने करवट भी नहीं बदली थी तभी एबीपी, एएनआई सिद्धार्थ नगर संवाददाता Singesh Thakur के दुनिया को अलविदा कहने की खबर ने झकझोर कर रख दिया..!

सिंहेश ठाकुर लम्बे समय बीमार थे। उन्हें गले का कैंसर था। उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था।

ख़बरों को लेकर कभी भी यदि सिंहेश ठाकुर को फोन किया तो एक प्रसन्नचित्त आवाज उधर से कहिये बाबू साहब, बात खत्म होते होते वह खबर मोबाइल स्क्रीन पर होती थी /

शायद हम भाग्यशाली नहीं है कि इतने कम समय में हम ने अपना एक और साथी खो दिया.

Singesh Thakur की यादे , बातें, सदा हमारे बीच जीवित रहेंगी.

प्रभु इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति दे.

बहुत याद आओगे दोस्त…

कैंसर पीड़ित सिंहेश की मदद के लिए अभियान भी चला था। देखें ये स्क्रीनशॉट-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन