Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘मैं भी चौकीदार’ की जगह महिला एंकर बोल गई ‘चौकीदार चोर है’, भक्त भड़के, देखें वीडियो

नए लांच हुए चैनल टीवी9 भारतवर्ष की चर्चाएं खूब मिल रही हैं. लांचिंग के दिन चर्चा दिलाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, अपने से असहमत रहने वाले पत्रकारों के प्रति अपनी नफरत-घृणा का सार्वजनिक प्रदर्शन कर के. बाद में पीएम मोदी की इस हरकत के पत्रकारों के एक बड़े सेक्शन ने कड़ी निंदा की. अब टीवी9 भारतवर्ष की एक एंकर ने चैनल को चर्चा में लाने का काम किया है. इस एंकर को ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के बारे में बताना था तो ये बोल गईं ‘चौकीदार चोर है’.

ट्वीटर समेत सोशल मीडिया के कई मंचों पर बीजेपी समर्थकों ने इस एंकर के वीडियो क्लिप को लेकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया और पत्रकारों की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगाया. चैनल की तरफ से खुद विनोद कापड़ी ने ट्वीट कर इस गल्ती के लिए माफी मांगी और इसे स्लिप आफ टंग यानि जुबान फिसलने वाला मामला बताया.

देखें संबंधित ट्वीट् और वीडियो….

https://twitter.com/ShefVaidya/status/1112611280160854018?s=19

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Loon karan Chhajer

    April 2, 2019 at 11:10 pm

    This bank officer Should be punished.

  2. अमरजीत कुमार

    April 3, 2019 at 5:12 pm

    हम इससे बिलकुल सेहमत नहीं है की कोई न्यूज़ एंकर किसी प्रधानमंत्री को इस तरह बोले आप तो एक तरफ निष्पक्ष की बात करते हैं और दुसरी तरफ आप खुद इस कानून का उलंघन करते दिख रहे हैं अगर आपको लगता है कि वकाये ही चौकीदार चोर है तो आप कुछ दिन और इंतिज़ार कर लिजीए वह 23मर्ई को फैसला आ जायेगा और तो इसमें दो राय नहीं है कि इस पांच साल में कोई भष्टाचार का एक भी ममला नहीं आ ये है विपक्ष द्वारा राफेल को लेकर जो आरोप लगा रहे थे वह भी हवा निकला है यह अच्छी बात है कि एक जिवित लोकतांत्रिक के लिए एक मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है लेकिन विपक्ष जब अपना मर्यादा। खो जाय और वह जनता के हित से ज्यादा अपने हित के बारे में सोचे तो इसमें मीडिया को सच्चाई  दिखाने के लिए आगे आना पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन